नई दिल्ली, जून 23 -- Rishabh Pant Century Record: भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला इंग्लैंड में आग उगल रहा है। पंत ने लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी शतक जड़ दिया है। उन्होंने सोमवार को 130 गेंदों में 100 रन कंप्लीट किए। उन्होंने इस दौरान 13 चौके लगाए और दो छक्के उड़ाए। 27 वर्षीय पंत ने एक धांसू कीर्तिमान रच डाला है। वह इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाने वाले इकलौते भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 178 गेंदों में 12 चौकों और 6 सिक्स की मदद से 134 रन बनाए थे।खबर अपडेट हो रही...
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.