नई दिल्ली, जुलाई 9 -- टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अभी तक गजब की फॉर्म में नजर आए हैं। ऋषभ पंत ने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़े थे, जबकि दूसरे मैच में भी उनके बल्ले से एक अर्धशतक आया। इस तरह वे इस सीरीज में भारत के दूसरे और दोनों टीमों को मिलाकर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सीरीज में वे टीम इंडिया के ऑल टाइम सिक्सर किंग भी बन सकते हैं। इसके लिए उनको कोई बड़ा कमाल करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने से महज 5 हिट दूर हैं। अगर वे सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों में पांच छक्के जड़ देते हैं तो वे इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस समय वे भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.