कोलकाता, नवम्बर 16 -- अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने रविवार को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की 30 रन से हार के बाद कहा कि ईडन गार्डन्स की चुनौतीपूर्ण पिच पर तीसरे दिन का खेल के शुरू में मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गेंद नहीं सौंपना सवाल पैदा करता है। भारतीय टीम 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रन पर आउट हो गई और इस तरह से पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन दूसरे सत्र में ही समाप्त हो गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण पहली पारी में रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उपकप्तान ऋषभ पंत ने गिल की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कमान संभाली। कुंबले ने जियो हॉटस्टार पर कहा, ''124 रन का लक्ष्य थोड़ा ज्यादा था। दक्षिण अफ्रीका को दिन की शुरुआत में केवल 63 रन की बढ़त हासिल थी और उसके तीन विकेट बचे हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.