कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से आबद्ध व वाईएमसीसी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें केडीएमए ने कानपुर साउथ को पांच विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मुकाबला रोवर्स क्लब और केडीएमए के बीच खेला जाएगा। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मैच में कानपुर साउथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन बनाए। टीम की ओर से सागर शर्मा ने 60 रन, पृथ्वीराज चौहान ने 32 रन और रौनक सिंह ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में माधव गुप्ता ने चार और अभिनव शर्मा ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में केडीएमए ने 32 ओवर में पांच विकेट खोकर 203 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से ऋषभ मिश्रा ने शानदार 103 रन की शतकीय प...