लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजाजीपुरम व्यापार मंडल का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ऋषभ गुप्ता अध्यक्ष और संजीव चांदनी ने महामंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा रजत अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित वाजपेयी कोषाध्यक्ष, रूपेश प्रजापति उपाध्यक्ष, दीपक संगठन मंत्री, मोहम्मद सलमान संयुक्त मंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया और संगठन के संरक्षक विराज सागर दास ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अजय दीक्षित, शिवपाल सवारिया, नागेंद्र सिंह और संकेत शर्मा सहित कई व्यापारी मौजूद थे। महापौर ने बाजार में शौचालय की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.