नोएडा, दिसम्बर 17 -- ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्ध नगर की जिम्नास्टिक खिलाड़ी ऋत्विका सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी का चयन में मेरठ में आयोजित हुए मंडलीय ट्रायल में प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ हैं। मंडलीय ट्रायल में मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और हापुड़ के खिलाड़ी शामिल हुए थे। इसमें से गौतमबुद्ध नगर की ऋत्विका और मेरठ से निमरतकौर, गौरी गुप्ता, फैजा, दृष्टि राजपूत आदि खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय के लिए चयनित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.