बरेली, जनवरी 19 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने किसान, व्यापारी, चिकित्सक और समाजसेवियों के सम्मान में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया। महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद महाराज ने कोतवाली परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजन कर खिचड़ी वितरण का शुभारंभ किया। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, यह ऋतु परिवर्तन और जीवन में संतुलन का संदेश है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि जैसे खिचड़ी में अनेक दाने मिलकर एक स्वाद बनाते हैं, वैसे ही समाज में अलग-अलग लोग मिलकर राष्ट्र की शक्ति बनते हैं। एमएलसी महाराज सिंह ने खिचड़ी का आयुर्वेद का प्रमाणित आहार बताया। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने इसे समानता, सादगी और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर इस दौरान अधीर सक्सेना, पुष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.