श्रावस्ती, जुलाई 3 -- श्रावस्ती, संवाददाता। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भी विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे गए। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को एसपी घनश्याम चौरसिया, सीडीओ शाहिद अहमद, एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा व डीएफओ धनराज मीणा ने पूजा अर्चना कर पौधरोपण किया। इस दौरान अधिकारियों की ओर से बरगद, पाकड़ व नीम के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। पेड़-पौधों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है। वहीं सीडीओ ने कहा कि प्रकृति को बचाए रखने के लिये पौधारोपण अनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.