पटना, दिसम्बर 3 -- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें डॉ. आरके सिन्हा से प्रेरित पुस्तक 'द एसआईएस स्टोरी' भेंट की। बिहार चुनाव के बाद प्रधानमंत्री से हुई इस भेंट को ऋतुराज सिन्हा ने अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी बताया है। उन्होंने कहा है कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री का स्नेह, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन उन्हें प्राप्त हुआ। इस दौरान बिहार के विकास, आगे की संभावनाओं और भविष्य की दिशा पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने बिहार के तेज, संतुलित और सर्वसमावेशी विकास के लिए अपने स्पष्ट और दूरदर्शी विजन को साझा किया। युवाओं, कौशल विकास, औद्योगिक निवेश, आधारभूत संरचना के विस्तार, रोजगार सृजन और सुरक्षा सेवाओं के आधुनिकीकरण को उन्होंने प्रमुख प्राथमिकताओं में बताया। ऋतुराज सिन्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.