नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एमएस धोनी करते हुए नजर आएंगे। ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब बीच सीजन में धोनी को सीएसके की कमान संभालनी पड़ी है, इससे पहले आईपीएल 2022 में रविंद्र जडेजा की जगह धोनी ने टीम की जिम्मेदारी ली थी। चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। फ्लेमिंग ने गुरुवार को मीडिया को बताया, ''ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रेक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हैं। एम एस धोनी कप्तान होंगे।'' गायकवाड़ को जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोट लगी थी। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम ने ऋतुराज की कप्तानी में सिर्फ एक मुकाबला ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.