कौशाम्बी, जनवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में आयोजित जिला उद्योग बन्धु एवं जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक कर समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम उद्यमी युवा योजन के तहत विभिन्न बैंकों में लम्बित ऋण आवेदनों की बैंकवार समीक्षा के दौरान ऋण आवेदनों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर नाराजगी प्रकट की। सभी बैंकर्स को ऋण आवेदनों को शीघ्र निस्तारित एवं स्वीकृत ऋण आवेदनों को शीघ्र वितरण करने के निर्देश दिए। एमओयू दाखिल निवेशकों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर विगत एक माह में कुल 1450 प्रकरण प्राप्त हुए ...