संभल, फरवरी 18 -- जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त जीएसटी लोकेन्द्र कुमार ने एजेंडा बिंदुओं की जानकारी दी। पीएम विश्वकर्मा योजना व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा में प्रगति धीमी मिलने पर एलडीएम को चेतावनी तथा सर्वाधिक लंबित आवेदनों वाले पांच बैंकों से स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु व्यापार बंधु की बैठक में डीएम ने कहा कि बैंक स्तर पर कोई भी आवेदन सात दिन से अधिक लंबित न रहे। बिजली कटौती, टैरिफ परिवर्तन व ट्रिपिंग की समस्या पर छापेमारी के निर्देश दिए गए। जीबीसी 5.0 के लक्ष्य पूर्ण कराने, निवेश मित्र पोर्टल के लंबित प्रकरण निस्तारण तथा नर्मदेश्वर धाम चंदौसी में विद्युतीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.