बक्सर, फरवरी 5 -- पेज चार के लिए ----- निर्णय सिमरी प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को बैंकर्स कमेटी की हुई बैठक प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थित बैंकों के शाखा प्रबंधक थे मौजूद सिमरी, एक प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में गुरूवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बीपीआरओ कौशल किशोर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित बैंक शाखाओं के प्रबंधक और विभागीय पदाधिकारी जुटे हुए थे। बैठक के दौरान राज्य सरकार की बैकिंग योजनाओं के तहत आवंटित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैंकर्स समिति की आयोजित बैठक में शाखा प्रबंधक के साथ विभागीय पदाधिकारियों ने अपनी बात बारी-बारी से रखी। शाखा प्रबंधकों से किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार...