गढ़वा, दिसम्बर 11 -- मझिआंव। मझिआंव स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चंद्री शाखा में ऋण वसूली शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि किसानों का केसीसी ऋण एकमुश्त जमा करने पर 85 से 88% तक की छूट दी जा रही है। साथ ही जिनका खाता एनपीए हो चुका है उसके लिए विशेष छूट दी जा रही है। केसीसी ऋण के लिए यह विशेष ऋण वसूली शिविर लगाया जा रहा है। शाखा प्रबंधक ने ऋण धारकों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...