बाराबंकी, जनवरी 31 -- बाराबंकी। सिविल जज सीनियर डिवीजन शिवानी रावत की अध्यक्षता में आगामी 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर एडीआर भवन में बैठक हुई। जिसमें ऋण वसूली मामलों के अधिकाधिक निस्तारण के लिए सभी बैंक व बीमा कम्पनियों के नोडल अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर सिविल जज सीनियर डिवीजन शिवानी रावत ने बैंकों व बीमा कम्पनियों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक एनपीए मामलों का चिन्हांकन कर नियमानुसार नोटिस भेजते हुये मामलों का चिन्हांकन राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए करें। इसके बाद सचिव द्वारा जिले के वन स्टाप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य केन्द्र पर संचालित हो रही विभिन्न सेवाओं, वहां कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति, महिलाओं व पीड़ितों को दी जा रही कानूनी, चिकित्सकीय ...