रांची, जनवरी 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से किसानों के हित में लिया गया ऋण माफी का निर्णय प्रदेश के कृषि इतिहास में एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम है। सरकार ने अब तक 4 लाख 82 हजार 192 किसानों का ऋण माफ कर 1826.81 करोड़ रुपये की राशि सभी जिलों में वितरित कर दी है, जिससे लाखों किसान परिवारों को सीधा आर्थिक संबल मिला है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय साबित करता है कि राज्य सरकार किसानों की पीड़ा, उनकी जरूरतों और खेती-किसानी की चुनौतियों को गंभीरता से समझती है। सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्त कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पांच लाख से अधिक किसानों का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है। तकनीकी कारणों से जिन किसानों का भुगतान अभी लंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.