सीवान, दिसम्बर 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के तरवारा मोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय द्वारा ग्राहक जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बैंक के वरिष्ठ प्रबंधकीय अधिकारियों के साथ चयनित ग्राहकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया, प्रधान कार्यालय मुंबई के डेटा एनालिटिक्स विभाग के महाप्रबंधक आशुतोष मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आंचलिक प्रबंधक अमित कुमार भदानी ने की। उप-आंचलिक प्रबंधक रवि चंद्र धारिया भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में ग्राहक सेवा को और सुदृढ़ बनाने, ऋण प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी करने तथा व्यवसाय विकास को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अतिथि आशुतोष मिश्र ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में डेटा आधारित निर्णय प्रणाली और डिजिटल प्रौद्योगिकी भविष्य की अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.