मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- साहेबगंज, हिसं। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ऋण का किस्त जमा करने के सवाल पर रजवाड़ा गांव में मंगलवार को सास-बहू और ननद के बीच जमकर मारपीट हुई। गगन पासवान की पत्नी हीरा देवी (36) और पुत्री प्रियंका कुमारी (16) का सीएचसी में इलाज कराया गया है। इस मामले में सास हीरा देवी और बहू श्रीति देवी ने थाना में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...