देहरादून, फरवरी 5 -- देहरादून। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आगामी 7 फरवरी को देहरादून क्षेत्र की सभी 42 शाखाओं में एमएसएमई ऋण आउटरीच कैंप का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम सेलाकुई स्थित 'सेंटर फॉर एरोमेटिक प्लांट' में दोपहर एक बजे से होगा। इस कैंप का उद्देश्य नए और पुराने उद्यमियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे सेंट होटल, सेंट संजीवनी, सेंट टेक्सटाइल और सेंट स्टैंड अप इंडिया से जोड़कर आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...