शामली, फरवरी 9 -- तहसील कैराना क्षेत्र के ग्राम पावटीकला निवासी एक किसान ने डीएम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि बैंक का पूरा ऋण चुकाने के बावजूद उसकी भूमि को कुर्क मुक्त नहीं किया जा रहा है, जिससे उसे आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पावटीकला निवासी रकम सिंह पुत्र किशन सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, भूरा शाखा से कृषि ऋण लिया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण समय पर ऋण की अदायगी नहीं हो सकी, जिसके चलते तहसील प्रशासन द्वारा उनकी ग्राम तारापुर व पावटीकला स्थित भूमि को कुर्क कर दिया गया था। उन्होंने 6 दिसंबर 2025 को बैंक का समस्त बकाया ब्याज सहित जमा कर नो-ड्यूज प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है तथा इसका इन्द्राज खतौनी में भी दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद संबंधित अधिका...