गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- फुलवरिया। एक संवाददाता मीरगंज विद्युत प्रमंडल सभागार में रविवार को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यपालक अभियंता शिव शंकर कुमार ने ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होना होगा। सहायक अभियंता विवेक कुमार ने ऊर्जा संरक्षण के सरल उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कमरे से बाहर निकलते समय लाइट बंद करना, अनावश्यक रूप से विद्युत उपकरणों को चालू न रखना, उपयोग न होने पर उपकरणों को अनप्लग करना व छोटी दूरी के लिए वाहन के बजाय पैदल या साइकिल का प्रयोग करना जैसे छोटे कदम बड़े बदलाव ला सकते हैं। मौके पर कनीय अभियंता राहुल कुमार शर्मा, राकेश कुमार, रूपेश कुमार, जीशान कुमार...