सोनभद्र, जनवरी 27 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल मुख्यालय और परियोजनाओं में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। हेलीपैड मैदान में आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम में एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया। संबोधित करते हुए कहा कि आयातित कोयले को प्रतिस्थापित कर व्यावसायिक विविधीकरण के साथ उत्पादन, उत्पादकता और प्रेषण बढ़ाना जरूरी है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी), लैंड एक्वीजीशन एंड डेटा प्रबंधन (एलएडीएम) जैसे डिजिटल पहलों पर प्रकाश डाला। कहा एनसीएल एफएमसी सहित अन्य पर्यावरण अनुकूल विधियों से अपना 85 प्रतिशत कोयला ग्राहकों को भेज रही है। इस मौके पर निदेशक (वित्त ) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) सुनील प्रसाद सिंह, निदेशक(तकनीकी/परियोजना एवं योजना) आशुतोष द्विवेदी, मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.