रांची, फरवरी 20 -- बुंडू, संवाददाता। कृषि क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण पर किसानों और अन्य लाभुकों के लिए बुंडू प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुंडू सीओ हंस हेम्ब्रोम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों से कहा कि हमारे पारंपरिक ऊर्जा स्रोत धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं। इसलिए हम इन स्रोत को बचाते हुए अन्य विकल्पों की खोज करनी है। भारत सरकार ने इसके लिए 2047 तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारत सरकार ग्रीन एनर्जी के उत्पादन पर जोर दे रही है। सरकार सोलर एनर्जी, पवन ऊर्जा, गोबर गैस और जल ऊर्जा आदि के विकास पर जोर दे रही है। कार्यक्रम में आर्यन गर्ग, विवेक कुमार, संजीत कुमार और कपिलदेव कुमार आदि ने किसानों को ग्रीन एनर्जी से होनेवाले लाभों के बारे में किसानों को विस्तार से समझाया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.