फरीदाबाद, जनवरी 28 -- पलवल। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सभी नागरिकों राष्ट्र हित में ऊर्जा की बचत करनी चाहिए। इससे आम नागरिक भी ऊर्जा संरक्षण कर देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। ऊर्जा संरक्षण कर पर्यावरण और पैसों की भी बचत होती है। केंद्रीय मंत्री सोमवार को उपमंडल हथीन में नवनिर्मित गोकुल भवन का उद्घाटन करने उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। गोकुल भवन का निर्माण फरीदाबाद के पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने करवाया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऊर्जा कुशल उपकरणों का उपयोग कर और जरूरत न होने पर बिजली के उपकरणों को बंद कर हम ऊर्जा की बर्बादी को रोक सकते हैं। ऐसा कर हम पर्यावरण की रक्षा भी कर सकते हैं। इससे संसाधनों की भी बचत होती है और बिजली का बिल भी कम आता है। ऊर्जा बचत के लिए कई तरीके अपनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऊर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.