धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। सीएसआईआर-सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च (सिंफर) ने शुक्रवार को 79वां स्थापना दिवस मनाया। यह अवसर माइनिंग, कोयला, ऊर्जा व स्वच्छ तकनीकों के क्षेत्र में संस्था की आठ दशकों की वैज्ञानिक नेतृत्व यात्रा का प्रतीक रहा। निदेशक प्रो अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि 1946 में सीएफआरआई और 1956 में सीएमआरआई की स्थापना से लेकर 2007 में विलय के बाद सिंफर लगातार देश की ऊर्जा और खनन संबंधी चुनौतियों के समाधान में अग्रणी रहा है। उन्होंने खनन सुरक्षा के लिए पिलर डिज़ाइन, हाईवॉल माइनिंग, कोयला गैसीकरण, कोयले से मीथेन रूपांतरण, सिंन गैस से हाइड्रोजन उत्पादन, मेटल माइनिंग तकनीकों में प्रगति तथा नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए उल्वे हिल परियोजना और सिलक्यारा टनल घटना में तकनीकी समर्थन जैसे अहम योगदान पर प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.