रुडकी, मार्च 23 -- डाडा बिजली घर के अवर अभियंता फिरोज खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने दो लोगों पर गाली गलौज, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। अवर अभियंता फिरोज खान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले बकाया बिल को लेकर उनकी टीम सिकरौदा गांव में गई थी। जहां कार्रवाई के दौरान गांव के ही अब्दुल वह फर्ज ने टीम के साथ अभद्रता की। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में अब्दुल और फराज निवासी सिकरोडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.