धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद। ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में स्थायी अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) की नियुक्त की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन के महामंत्री रामकृष्णा सिंह ने पत्र लिखा है कि दो महीने से विभाग में सीएमडी नहीं हैं। इससे विभाग में कई कार्य ठप हैं। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक (कार्मिक सह सामान्य प्रशासन) को ई-मेल भेजकर जुलाई 2025 से बकाया सीडीए भुगतान करने की मांग की। राज्य कर्मियों का सीडीए भुगतान कर दिया गया है, लेकिन बिजली कर्मी इससे वंचित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.