बदायूं, फरवरी 25 -- कुंवरगांव,संवाददाता। क्षेत्र में बढ़ती आबादी और उपभोक्ताओं के दबाव के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बार-बार ट्रिपिंग और कम आपूर्ति से नाराजगी बढ़ने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सीधे शासन स्तर पर पहल की है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता तथा अरविंद रावत ने लखनऊ पहुंचकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की और उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव सौंपा। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान पांच केवीए क्षमता क्षेत्र की जरूरतों के सामने नाकाफी साबित हो रही है। ओवरलोड के चलते आपूर्ति बार-बार ठप हो जाती है, जिससे घरों, दुकानों और छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। अध्यक्ष ज्योति रानी ने कहा कि जनहित में उपकेंद्र की क्षमता पांच से बढ़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.