लखनऊ, अक्टूबर 24 -- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने छठ पर्व के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुरुवार की देर शाम उन्होंने लक्ष्मण मेला घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए घाटों पर सफाई अभियान विशेष रूप से संचालित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट तक जाने वाले सभी मार्गों पर समुचित सफाई, फॉगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.