मऊ, फरवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार की देर शाम तमसा नदी के पास निर्माणाधीन तमसा रिवर फ्रंट कारीडोर महादेव घाट औचक निरीक्षण करके जायजा लिया। इस दौरान तमसा रिवर फ्रंट कारीडोर महादेव घाट पर कराए जा रहे विकास कार्यों की गहनता के साथ जायजा लिया। नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने निर्माण कार्यों के बाबत विस्तार से कैबिनेट मंत्री को जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर रामशकल चौहान, महेन्द्र बरनवाल, रवि क्षेतिजा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...