मऊ, जनवरी 31 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल मधुबन पर बूथ संख्या 326- 337 पर पहुंचकर बीएलओ से संवाद स्थापित किया। उपस्थित लोगों से अपील किया कि यह सुनिश्चित कर लें कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं और यदि किसी कारण वश नाम छूट गया हो तो उसे शीघ्र जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करें। मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से आह्वान किया कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.