जौनपुर, दिसम्बर 11 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने दिन में बिजली की आपूर्ति बढ़ाये जाने के लिए ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि हमारे क्षेत्र में कई दिनों से बिजली की आपूर्ति दिन में महज दो से तीन घंटे की जा रही है। जिससे किसान जहां परेशान है वहीं फसलों की सिंचाई समय से न होने का डर सता रहा है। इतना ही नहीं आपूर्ति कम होने से आम जनमानस व्यापारी, विद्यार्थी, स्वास्थ्य सेवा, घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे है। उन्होंने मांग किया है कि आपूर्ति दिन में आठ से चार बजे तक तो रात में सात बजे से सुबह पांच बजे तक किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...