मेरठ, जनवरी 14 -- ऊर्जा भवन में संभव कार्यक्रम के तहत पीवीवीएनएल डिस्कॉम की जनसुनवाई का एमडी रवीश गुप्ता के निर्देशन में आयोजन हुआ। बिल, मीटर, विद्युत आपूर्ति से संबंधित कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए। निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया ने कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। शेष के निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। कहा प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर एवं जन-सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य अभियंता सगीर अहमद, गुलाब सिंह, गुरजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता अनुराग भल्ला, अभिषेक सिंह मोहम्मद अरशद, एक्सईएन सौरभ मंगला, संजीव गुप्ता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.