हरिद्वार, दिसम्बर 8 -- ऊर्जा निगम ने सोमवार को ज्वालापुर उप केंद्र के अधीन इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी। बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 36 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। टीम ने उपभोक्ताओं से 1.30 लाख रुपये की बकाया रकम भी वसूली। ऊर्जा निगम की टीम ने सोमवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व की वसूली की गई। अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देश पर उप खंड अधिकारी शिल्पी सैनी के नेतृत्व में टीम ने सीतापुर, सब्जी मंडी क्षेत्र, पांवधोई और सुभाषनगर में बकाया बिल की वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पांच घरों में विद्युत लाइन पर कटिया डालकर चोरी का मामला पकड़ा। अवर अभियंता अक्षय कुमार ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जुर्म...