रुद्रपुर, मार्च 7 -- किच्छा, संवाददाता। ऊर्जा निगम की टीम ने सरकारी संस्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी ने बताया कि अभी तक सरकारी व निजी संस्थानों पर लगभग साढ़े आठ सौ स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी की अगुवाई में ऊर्जा निगम की टीम ने सरकारी संस्थानों में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया। उन्होंने तहसील मुख्यालय, कोतवाली, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के सरकारी आवासों में स्मार्ट मीटर लगाए। इस दौरान तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी और कोतवाल धीरेन्द्र कुमार मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी ने बताया कि ऊर्जा निगम की टीम अभियान चला कर सरकारी संस्थानो में स्मार्ट मीटर लगाने की कार्य कर रही है। अभी तक सरकारी व निजी संस्थानों पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.