विकासनगर, दिसम्बर 18 -- वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले ऊर्जा निगम ने बिजली बिलों के वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऊर्जा निगम अलग-अलग क्षेत्रों में राजस्व वसूली और बिजली संबंधित शिकायतों के लिए शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को मेहूंवाला, क्वांसी, रायगी और कांडोई भरम आदि स्थानों पर लगाए गए शिविरों के माध्यम से निगम ने दो करोड़ 36 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन 31 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद राजस्व वसूली की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा। बिल जमा न करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे। राजस्व वसूली के तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए ऊर्जा निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए गुरुवार से निगम ने अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाने ...