रुद्रपुर, मार्च 8 -- किच्छा। ऊर्जा निगम ने अभियान चला कर सरकारी संस्थानों में स्मार्ट मीटर लगाए। उन्होंने तहसील मुख्यालय, कोतवाली और सीएचसी के सरकारी आवासों पर स्मार्ट लगाने का कार्य किया। ऊर्जा निगम में उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी ने बताया कि अभी तक सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में साढ़े आठ सौ स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। वहीं ऊर्जा निगम की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत चोरी के आरोप में एक उपभोक्ता पर केस दर्ज किया है। चेंकिग के दौरान टीम ने पुनेश्वर गुप्ता पुत्र विष्णु नाथ गुप्ता निकट आर्य समाज मन्दिर के परिसर में विद्युत चोरी पकड़ी। अवर अभियंता ओम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.