रुद्रपुर, नवम्बर 27 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता बिजलीघर में स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया गया। ऊर्जा निगम के अफसरों ने गुरुवार को नानकमत्ता में शिविर लगाया। यहां अधिशासी अभियंता चंदन सिंह बसनैत व अफसरों ने शिकायतों को सुना। इस दौरान ईई के आदेश पर मौजूद अधिकारियों व कार्मिकों ने मौके पर ही निस्तारण कराया। शिविर में बिजली बिल संबंधी शिकायतों के निस्तारण, नये कनेक्शन, खराब मीटर व अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं। ईई ने बताया कि शिविर में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 8 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। उपभोक्ताओं से चार लाख की वसूली की गई। यहां कनिष्ठ अभियंता नीरज कुमार व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.