हापुड़, मार्च 27 -- गढ़मुक्तेश्वर। ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से राहगीरों के साथ ही आसपास में मौजूद रहने वाले गोवंश की जान को गंभीर खतरा होने के बाद भी ऊर्जा निगम द्वारा लापरवाही बरते जाने पर राष्ट्रीय गो सेवा संघ ने ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय गौ सेवा संघ ने नायब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उल्लेख किया है कि गढ़ की पचमंजली पाठशाला के पास कूड़ा करकट के ढेर के पास बिजली का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जहां हर समय छुट्टा गोवंश की मौजूदगी रहने के साथ ही सडक़ों से होकर महिला बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। उक्त ट्रांसफार्मर में करंट उतरने की घटना अक्सर होती रहती हैं, जिससे गोवंश के साथ ही राहगीरों की जान को गंभीर खतरा बना रहता है। परंतु लगातार शिकायत करने के बाद भी ऊर्जा निगम इस संबंध में कोई तवज्जोह देने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.