रुडकी, जून 4 -- बिजली चोरी होने की सूचना पर ऊर्जा निगम की टीमों ने देहात क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कबूलपुरी रायघटी में ओमपाल, निर्वाचन, राजपाल, प्रीतम और सुशील के घर में बिजली की चोरी पकड़ी है। इनके अलावा केहड़ा में अरूण कुमार पुत्र राजकुमार और अलावलपुर में जगपाल के घर में भी बिजली की चोरी पकड़ी गई है। इन सभी लोगों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में विजिलेंस के ईई धनंजय कुमार, रोबिन सिंह, विकास कुमार, पुलिस निरीक्षक मारुत शाह, क्षेत्रीय एसडीओ अमीचंद विवेक गुप्ता, मनोज कुमार सैनी, राधेश्याम, अश्वनी कुमार, अनीता, सपना रावत, देव कुमार, मोनू, जोनी उर्फ तसलीम, सुरेश कुमार, अरविन्द कुमार, सुमित कुमार, अतुल कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.