प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को प्रयागराज रेलवे मंडल कार्यालय के संकल्प सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने की। सेमिनार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग, इसकी बचत करने के उपायों और सतत विकास के महत्व की जानकारी दी गई। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि प्रयागराज मंडल में वर्तमान में 7.15 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हैं, जिनसे प्रतिवर्ष लगभग 69 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इससे करीब 3.5 करोड़ रुपये की वार्षिक बचत और और इससे पर्यावरण में 5.5 किलो-टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है। वर्ष 2026 तक सौर क्षमता 12.7 मेगावाट करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत आयोजित चित्रक...