सोनभद्र, फरवरी 15 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल के शिव मंदिरो में शिवरात्रि पर भोर से भक्तों की भारी भीड़ जलाभिषेक को पहुंची। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पूजन हवन और जलाभिषेक किया। अनपरा कालोनी शिव मंदिर, मां दुराशनी देवी शिव मंदिर औड़ी, आदर्शनगर शिव मंदिर ,ककरी शिव मंदिर,रेनुसागर शिव मंदिर के साथ ही बीना क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर कोहरौलिया, सीएचपी शिव मंदिर, शिव मंदिर बीना, शक्तिनगर स्थित शकतेश्वर महादेव मंदिर के साथ अन्य शिवालयों में भारी भीड़ मौजूद रही। मंदिरों में युवाओं की भी संख्या काफी ज्यादा थी जिन्होने भारत- पाक क्रिकेट मैच में विजय के लिए हवन किया और भोलेनाथ का जलाभिषेक करा। बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर (पंचामृत), अक्षत (साबुत चावल), चंदन, आक के फूल, फल और भस्म अर्पित कर आशीर्वाद लिया। प्राच...