उरई, अप्रैल 2 -- माधौगढ़। लोक निर्माण विभाग द्वारा ऊमरी से शेखपुर अहीर तक की सड़क का 11 .04 करोड़ से चौड़ीकरण किया जाएगा। जिसमें 5.52 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। विधायक मूलचंद निरंजन ने बताया कुठौद से शेखपुर, कुठौद से जालौन देवी, रामपुरा से गोहन, ऊमरी से शेखपुर अहीर व जालौन से मध्यप्रदेश बार्डर तक के रोड के चौड़ीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की गई थी। जिसमें मुख्यमंत्री ने अहम समस्या को देखते हुए सड़कों के चौड़ीकरण के लिए सहमति दे दी। विधायक का कहना है कि सड़कों की चौडा़ई कम होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती थी। इसी को लेकर विधानसभा की सड़कों की चौड़ीकरण को लेकर प्रयासरत थे। क्षेत्र की अधिकांश सड़कें चौड़ीकरण में आ गई है। उन्होंने बताया कि ऊमरी से शेखपुर अहीर तक सड़क के चौड़ीकरण के लिए सरकार ने 11.04 करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.