सीवान, फरवरी 4 -- सीवान। जिले के सिसवन थाने के ऊबधी व भगवानपुर में बिजली चोरी की सूचना पर जांच की गई। इस दौरान एक महिला समेत दो लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। दोनों जगहों पर पीवीसी पाइप से मीटर बाईपास कर बिजली जलाई जा रही थी। भगवानपुर में 20 हजार 8 सौ 25 व ऊबधी में 16 हजार 8 सौ 82 रुपए राजस्व क्षति का आरोप लगाया गया है। जुर्माने की राशि में समझौता की राशि शामिल नहीं है। जेई अवधेश कुमार ने सिसवन थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...