बागपत, मई 19 -- तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू चल रही है। रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह से ही सूर्य ने आग उगलना शुरू कर दी थी। दोपहर में जहां सूर्य की तपिश बढ़ गई थी, वहीं लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे थे। इन दिनों शाम के समय भी प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। दिन में तो गर्म हवाएं परेशान कर ही रही हैं, रात में भी गर्मी कम नहीं हो रही। हालत यह है कि दोपहर में लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। लोग सिर पर गमछा ओढ़कर निकलते हैं, तो महिलाएं छाता लेकर निकलती हैं। छात्रों की मुसीबत बढ़ गई हैं। छुट्टी के समय सूरज का ताप अपने चरम पर होता है। उस समय पैदल और साइकिल से जाने वाले छात्र-छात्रा बेहाल हो जाते हैं। रविवार को दोपहर के समय बाजार से लेकर सड़क तक सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान इक्का-दुक्का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.