आदित्यपुर, जनवरी 5 -- ग़म्हरिया। थाना मोड़ से सटे लार्ज सेक्टर में अवस्थित ऊपरबेडा गांव को जियाडा से मुक्त करा कर उसका मालिकाना हक देने की मांग ग्रामीणों ने की है। इस मामले को लेकर राज्य के भू-राजस्व मंत्री दीपक विरुवा को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर अन्य कई मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। ग्रामीणों की ओर से सौंपे ज्ञापन में उल्लेख है कि मालिकाना हक नहीं मिलने से झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शहीद रतिलाल महतो के गांव ऊपरबेड़ा में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। इस गांव में शादी एवं अन्य समारोह के आयोजन के लिए ग्रामीणों को परेशानी होती है। शहीद रतिलाल महतो की प्रतिमा स्थित फुटबॉल मैदान भी बदतर स्थिति में पहुंच चुकी है। इस गांव में बसे ग्रामीणों को उनकी जमीन का मालिकाना हक तक नहीं दिया गया है। उक्त जमीन पर जियाडा (आयडा) का अधिकार है। इससे यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.