बोकारो, फरवरी 22 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत पोखरिया पंचायत के मोचरो गांव में दिन के उजाले में ही दो घरों का ताला तोड़ कर नगदी सहित हजारों रुपए के जेवर की चोरी कर ली गई। जानकारी मिलते ही पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार जवानों के साथ मोचरो गांव पहुंचे। बताया जाता है कि बिनोद तुरी की पत्नी धुंधली देवी व पुत्र मनसा तुरी और महेश तुरी व उसकी पत्नी सभी लोग अपने गांव के एक किसान की ईंट बनाने घर से एक किमी दूर गए थे। वहीं बिनोद तुरी की बहू अपने पति व सास को खाना पहुंचाने गई थी। खाना पहुंचाने के बाद दोपहर एक बजे जब अपने घर लौटी तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और अलमीरा का लॉक टूटा हुआ है। घर के अंदर रखे सारा सामान इधर-उधर थे। अलमारी में रखे 52 सौ नगदी, एक दुल्हन पायल, चांदी का लॉक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.