बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो थर्मल, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र स्थित अंतर्गत पेंक पंचायत में बने अस्पताल का मामला सदन में मांडू विधायक निर्मल ऊर्फ तिवारी महतो ने उठाया। विधानसभा सत्र में प्रश्न किया है कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेंक पंचायत में बने अस्पताल के 10 वर्ष हो गए लेकिन अभी तक सुचारू रूप से चल नहीं रहा है। सरकार की ओर से जवाब मिला है कि एक डॉक्टर और एक एएनएम पदस्थापित है। ऊपरघाट क्षेत्र की जिप सदस्य सह आजसू नेत्री कुमारी खुशबू महतो ने मांडू विधायक को यह संज्ञान में दिया था। जिसके बाद मांडू विधायक ने इस मामले को विधानसभा में उठाया। कुमारी खुशबू महतो ने कहा कि सरकार की ओर से जो जवाब विधायक को मिला है वह संतोषजनक नहीं है। हालांकि मैं भी जिला परिषद बोकारो के सदन कई बार आवाज उठा चुकी हूं लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.