गौरीगंज, दिसम्बर 17 -- शुकुल बाजार। संवाददाता लगातार चल रही बर्फीली हवाओं ने कस्बे से लेकर गांवों तक के लोगों को कंपा दिया है। आलम यह है कि दिन में निकलने वाली तेज धूप में भी ठंड हवाओं के चलते गलन बनी रहती है। ठंड को देखते हुए ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म हो गया। जगह-जगह कंबल व रजाई की दुकानें लगी हुई हैं। कस्बे के मुख्य बाजार समेत शापिंग माल तक गर्म कपड़ों की खरीद पर छूट का आफर देकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। यही नहीं फुटपाथों व ठेलों पर भी गर्म कपड़ों की खरीद तेजी से हो रही है। गीजर और हीटर की भी बिक्री में तेजी ठंड से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बाजार में भी तेज़ी आई है। पिछले कुछ दिनों से गीजर और हीटर का स्टॉक जमा था, लेकिन अब इनकी बिक्री में तेजी आई है। व्यवसायी प्रिंस गुप्ता ने बताया कि अब तक बिक्री धीमी थी, लेकिन बढ़ती ठंड के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.