रुद्रपुर, मार्च 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रशासन ने दो दिन में ऊधमसिंह नगर जिले में बिना पंजीकरण संचालित 28 मदरसों को सील किया है। इस अभियान के तहत बुधवार को रुद्रपुर में 2, जसपुर में 5 और गदरपुर में 3 मदरसों को सील किया गया। बुधवार दोपहर बाद एसडीएम मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला ने कोतवाली-चौकी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में अभियान शुरू किया। इस दौरान पहले टीम ने आदर्श कॉलोनी और सीरगोटिया स्थित दो मदरसों में छापेमारी की। इस दौरान क्षेत्र में हड़ंकप मच गया और लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी। इस दौरान अधिकारियों ने मदरसा संचालकों से दस्तावेज मांगे, लेकिन वे नहीं दिखा पाए। इस पर दोनों मदरसों को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम सुभाष कॉलोनी स्थित एक और मदरसे में पहुंची। यहां मदरसा संचालक के नहीं मिलने पर टीम दरवाजा बंद कर ताले में सील की मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.